पराली जलाने पर होगी एफआईआर,किसान दो साल तक मंडियों में नहीं बेच पाएंगे फसल

Share Now !!

हरियाणा में धान की कटाई के साथ ही पराली जलाने का मुद्दा भी सरकार के लिए सिर दर्द बना हुआ है. कृषि विभाग हरियाणा की तरफ से एक निर्देश जारी किया गया है. निर्देशानुसार जो किसान पराली जला रहे है, उनके खिलाफ fir दर्ज की जाएगी और उनके खेत के रिकार्ड में एक लाल प्रविष्टि दर्ज की जाएगी. वही पराली जलाने वाले किसान अगले 2 सीजन के दौरान पोर्टल के माध्यम से मंडियों में फसल नही बेच पाएंगे.

हरियाणा सरकार ने 2 दिन पहले आदेश निकाला था कि जो किसान पराली जलाएगा,उस पर एफआईआर दर्ज होगी और वह अपनी फसल मंडियों में नहीं बेच पाएगा. किसानें की पराली जलाने से रोकने के लिए हरियाणा सरकार ने भी सख्ती दिखाते हुए आदेश निकाला था कि जो किसान परली जलाएगा, उस पर एफआईआर दर्ज होगी और वह अपनी फसल मंडियों में नहीं बेच पाएगा.इस तरह पराली जलाने वाले किसानों की फसल एमएसपी पर नहीं बिक पाएगी.

वहीं शुक्रवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कार्यभार संभालने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा है कि हरियाणा में किसान पराली नहीं जलाएंगे. पराली को लेकर किसानों को समझाया जाएगा.

यमुनानगर जिला प्रशासन ने खेतों से धान की फसल काटने के बाद अवशेषों में आग लगाने के बढ़ते मामलों को रोकने के लिए निर्णय लिया है कि पराली जलाने वाले किसानों पर अब कोई नरमी नहीं दिखाई जाएगी. यदि किसी किसान ने अब खेत में पराली जलाई तो उसके खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज होगी. इससे पहले पराली अवशेषों में आग लगने पर किसानों पर ₹2500 प्रति एकड़ जुर्माना लगाने का प्रावधान था, इस निर्णय से पराली जलाने के मामलों में काफी कमी दर्ज की गई थी.

प्रशासन के अनुसार ₹2500 जुर्माने का किसानों पर कोई खास असर नहीं हो रहा था. यदि किसी को आग लगाते हुए पकड़ लिया जाता था तो प्रशासन ₹2500 जुर्माना लगा देता था. किसान भी बिना विरोध किए जुर्माना दे रहे थे. जिले में अभी तक पराली जलाने के 20 मामले आ चुके हैं. जिनमें से ट्रेस हुए 11 मामलों में किसानों पर 27500 जुर्माना किया गया था, किसानों ने यह सारा जुर्माना अदा भी कर दिया. वहीं पराली जलाने के आरोप में इस सीजन में अब तक केवल एक एफआईआर दर्ज की गई है.

2 thoughts on “पराली जलाने पर होगी एफआईआर,किसान दो साल तक मंडियों में नहीं बेच पाएंगे फसल

  1. Профессиональный сервисный центр по ремонту бытовой техники с выездом на дом.
    Мы предлагаем:ремонт крупногабаритной техники в москве
    Наши мастера оперативно устранят неисправности вашего устройства в сервисе или с выездом на дом!

  2. Профессиональный сервисный центр по ремонту техники в Ярославле.
    Мы предлагаем: Сколько стоит отремонтировать кофемашину Hotpoint-Ariston
    Наши мастера оперативно устранят неисправности вашего устройства в сервисе или с выездом на дом!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *