बॉलीवुड अभिनेता गोविंद जख्मी हो गए हैं.खबर के अनुसार उनके पैर में गोली लगी है और यह घटना आज सुबह 4:45 बजे की बताई जा रही है. घटना से पहले गोविंद कहीं जाने के लिए निकल रहे थे,लेकिन उस समय गलती से मिसफायर हो गया, जिसके बाद गोविंद को सीआरआईटीआई केयर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
पुलिस के मुताबिक गोली चलने के बाद गोविंदा की बंदूक को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है और आगे की जांच की जा रही है. गोली लगने के बाद गोविंदा के पैर से काफी खून बह गया था ,जिसकी वजह से उनकी हालत काफी खराब हो गई है,फिलहाल गोविंद अंधेरी के क्रिटी केयर अस्पताल में भर्ती है और पुलिस मामले की जांच कर रही है.
गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा ने बताया है कि अभिनेता अब खतरे से बाहर है और कोलकाता जाने के लिए भी तैयार हो रहे थे, घटना के समय वह रिवाल्वर को साफ करके अलमारी में रख रहे थे,इस दौरान पिस्टल जमीन पर गिर गई ,जिसके बाद मिस फायर हो गया, उनके घुटने के नीचे गोली लगी है, घबराने की बात नहीं है.
गोविंदा के अगर काम की बात करें तो इन दिनों वह एक्टिंग की दुनिया से दूर है और लंबे समय से फिल्म में नजर भी नहीं आए हैं, हालांकि उनके म्यूजिक वीडियो आते रहते हैं, इसके साथ ही वह कई रियलिटी शो में भी नजर आते रहते है. टीवी पर गोविंदा अपनी पत्नी सुनीता के साथ नजर आए थे, जहां पर कई बार वह अपने प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को लेकर खुलकर बात करते हुए नजर आते हैं.
Профессиональный сервисный центр по ремонту бытовой техники с выездом на дом.
Мы предлагаем:сервисные центры в москве
Наши мастера оперативно устранят неисправности вашего устройства в сервисе или с выездом на дом!
Профессиональный сервисный центр по ремонту техники в Санкт-Петербурге.
Мы предлагаем: Ремонт холодильников Ilve стоимость
Наши мастера оперативно устранят неисправности вашего устройства в сервисе или с выездом на дом!