17 अक्टूबर को सीएम पद की शपथ लेंगे नायब सिंह सैनी, पीएम मोदी समेत कईं हस्तियां होगी शामिल

Share Now !!

हरियाणाः हरियाणा में विधानसभा चुनाव में बंपर जीत के बाद अब सीएम पद के शपथ की तैयारी जोरों-शोरों से शुरु हो रही है. 17 अक्टूबर को नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह होना है. राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय नई सरकार के मंत्रियों को पद की शपथ दिलाएंगे.

शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार को सुबह 10:00 पंचकूला के परेड ग्राउंड सेक्टर 5 में होगा. भाजपा नेता नायब सिंह सैनी लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी मौजूद रहेंगे.

जानकारी के अनुसार पंचकूला स्थित सेक्टर पांच स्थित परेड ग्राउंड में 17 अक्टूबर को नायब सिंह सैनी मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले हैं. केंद्रीय मंत्री और हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर ने बताया कि पीएम की मंजूरी मिल गई है कि 17 अक्टूबर को पंचकूला में सीएम और मंत्री परिषद शपथ लेंगे. इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत वरिष्ठ नेता और भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी शपथ समारोह में शामिल होंगे.

बता दे कि भाजपा ने 8 अक्टूबर की एग्जिट पोल के सभी पूर्वानुमानों को गलत साबित कर दिया और पार्टी ने हरियाणा में लगातार तीसरी बार और बड़े बहुमत के साथ सत्ता में वापसी करके इतिहास रचाया है. बीजेपी ने 48 सीट जीती जो कांग्रेस से 11 अधिक है जेजेपी और आप पार्टी का सफाई हो गया है. इनेलो सिर्फ दो सीट जीतने में कामयाब रही, कांग्रेस को 37 सीटों पर ही संतोष करना पड़ा.

99 thoughts on “17 अक्टूबर को सीएम पद की शपथ लेंगे नायब सिंह सैनी, पीएम मोदी समेत कईं हस्तियां होगी शामिल

  1. Эта публикация завернет вас в вихрь увлекательного контента, сбрасывая стереотипы и открывая двери к новым идеям. Каждый абзац станет для вас открытием, полным ярких примеров и впечатляющих достижений. Подготовьтесь быть вовлеченными и удивленными каждый раз, когда продолжите читать.
    Получить дополнительную информацию – https://medalkoblog.ru/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *