पिता ने अपनी नाबालिग बेटियों के साथ किया दुष्कर्म,मां ने की शिकायत

Share Now !!

हरियाणा के फरीदाबाद में रिश्तों को संसार कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां पुलिस ने एक ऐसे व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जिसने अपनी ही दो नाबालिक बेटियों के साथ दुष्कर्म किया है. अधिकारियों ने सोमवार को इसकी जानकारी दी.


आरोपी की पत्नी ने पुलिस में शिकायत दर्ज की. जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया. आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया. जहां से उसे हिरासत में भेजा गया है, पुलिस के सामने उसने अपना अपराध कबूल किया है।


घटना की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि आरोपी की पत्नी ने 15 नवंबर को थाने में एक शिकायत दर्ज कराई थी. पुलिस के मुताबिक आरोपी को सोमवार को शहर की अदालत में पेश किया गया. बताया जा रहा है कि पीड़ित लड़कियों की उम्र 13 और 11 वर्ष है. शिकायतकर्ता मां का कहना है कि वह मजदूरी करती है, जबकि उसका पति नशे का आदी है।

पुलिस ने बताया कि जब बच्चों की मां 15 नवंबर को काम से लौटी तो उसकी बड़ी बेटी ने उसे इस बात की जानकारी दी. बच्चों ने बताया कि पिता ने उसके साथ दुष्कर्म किया. वहीं महिला ने पुलिस से अपनी शिकायत में कहा कि उसकी बड़ी बेटी ने इस बात का खुलासा किया कि कुछ दिन पहले उसके पति ने छोटी बेटी के साथ भी दुष्कर्म किया था. आरोपी व्यक्ति उसे उसकी बेटियों को जान से मारने की धमकी देता था. फिलहाल महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस का कहना है कि आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है.

35 thoughts on “पिता ने अपनी नाबालिग बेटियों के साथ किया दुष्कर्म,मां ने की शिकायत

  1. В этой информационной статье вы найдете интересное содержание, которое поможет вам расширить свои знания. Мы предлагаем увлекательный подход и уникальные взгляды на обсуждаемые темы, побуждая пользователей к активному мышлению и критическому анализу!
    Получить дополнительную информацию – https://nakroklinikatest.ru/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *