चलती बस से कूदी लड़की,छेड़छाड़ समझ कर भीड़ ने की ड्राइवर की पिटाई

Share Now !!

दिल्ली में चलती बस से एक लड़की के कूदने के मामले ने तूल पकड़ लिया है.उत्तरी दिल्ली में बस ड्राइवर और एक अन्य व्यक्ति के साथ विवाद होने के बाद एक नाबालिक लड़की बस से कूद गई. घटना बुराड़ी के नाथपूरा इलाके में घटी है. लड़की इब्राहिमपुर चौक पर बस में चढ़ी थी और ड्राइवर दीपक और मनोज नामक एक व्यक्ति से उसकी बहस हुई थी. दीपक और मनोज दोनों एक दूसरे को जानते थे. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मौका पाकर लड़की चलती बस से खुद कर भागने लगी.

पुलिस ने बताया कि दो प्रत्यक्षदर्शियों को इसमें गड़बड़ी का संदेह हुआ और उन्होंने शालीमार पैलेस चौक के पास बस को रोक लिया, यौन उत्पीड़न की अफवाह फैलने के बाद वहां भी इकट्ठा हो गई और मनोज- दीपक के साथ मारपीट की, जिससे स्थिति बिगड़ गई।

पीसीआर कॉल मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और नाबालिक लड़की और दोनों पुरुषों को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल लेकर गई .लड़की ने अपना बयान दर्ज करवाया जिसमें उसने यौन उत्पीड़न छेड़छाड़ के आरोपों से इनकार किया है. यह जानकर राहत मिली कि चिकित्सा जांच से भी उसके बयान की पुष्टि हुई. लड़की के बयान के आधार पर पुलिस ने बुराड़ी थाने में भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की. अधिकारी ने बताया कि मामले में आगे की जांच की जा रही है

38 thoughts on “चलती बस से कूदी लड़की,छेड़छाड़ समझ कर भीड़ ने की ड्राइवर की पिटाई

  1. В этом интересном тексте собраны обширные сведения, которые помогут вам понять различные аспекты обсуждаемой темы. Мы разбираем детали и факты, делая акцент на важности каждого элемента. Не упустите возможность расширить свои знания и взглянуть на мир по-новому!
    Детальнее – https://nakroklinikatest.ru/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *