चोरों ने सोना-चांदी को छोड़ लहसुन चुराएं,मंहगाई में ये कैसे दिन आए

Share Now !!

महंगाई के इस दौर में आसमान छू रहे सब्जियों के दाम के कारण अब सब्जियां भी सुरक्षित नहीं है। अब सोना चांदी के साथ-साथ चोर सब्जियां भी चुरा कर ले जा रहे है। मामला यूपी के सीतापुर से सामने आया जिसमें शातिर चोरों ने लहसुन पर ही डांका डाला. थोक विक्रेता की दुकान में घुसकर करीब 70 किलो लहसुन चोरी करके अपने साथ ले गए,चोरी किए गए लहसुन की कीमत ₹40000 बताई जा रही है. यह पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है।

लहसुन चोरी की इस घटना को लेकर सब्जी के थोक विक्रेताओं में दहशत का माहौल है.वहीं लहसुन चोरी की वारदात को लेकर पीड़ित थोक व्यापारी ने पुलिस को सूचना दी है. लहसुन चोरी के वारदात सीतापुर शहर कोतवाली इलाके की गल्ला मंडी में हुई है।

शहर के पुराने सीतापुर के रहने वाले रफीक की गल्ला मंडी में लहसुन की थोक की आढ़त में शुक्रवार की देर रात चोरों ने सेंध लगाते हुए 70 किलो लहसुन चोरी कर लिया. चोरी की गई लहसुन की कीमत ₹40000 बताई जा रही है. रफीक ने जब आढ़त में लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच की तो एक नाबालिक आढ़त के अंदर बोरी में लहसुन भरता दिखाई दे रहा है. पूरे मामले को लेकर शहर कोतवाली पुलिस को लिखित में सूचना दी गई है.

107 thoughts on “चोरों ने सोना-चांदी को छोड़ लहसुन चुराएं,मंहगाई में ये कैसे दिन आए

  1. В этом информативном обзоре собраны самые интересные статистические данные и факты, которые помогут лучше понять текущие тренды. Мы представим вам цифры и графики, которые иллюстрируют, как развиваются различные сферы жизни. Эта информация станет отличной основой для глубокого анализа и принятия обоснованных решений.
    Получить дополнительную информацию – https://medalkoblog.ru/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *