टीवी सीरियल अनुपमा के सेट पर एक बड़ा हादसा हो गया है। लगातार टीआरपी चार्ट में ऊपर रहने वाला टीवी शो अनुपमा एक बार फिर चर्चा में आ गया है। पिछले दिनों शो के कई कलाकारों ने शो को टाटा बाय-बाय कह दिया और दूसरी तरफ रूपाली गांगुली जो सीरियल में अनुपमा का किरदार निभा रही है, वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खूब चर्चा में है और अब शो के सेट पर एक बड़े हादसे की खबर सामने आई है, जहां अनुपमा की टीम के एक सदस्य की जान चली गई।
इस हादसे को लेकर खबर सामने आई है कि शो के सेट पर बिजली का झटका लगने से एक क्रू मेंबर की मौत हो गई. घटना के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया. यह घटना उस वक्त हुई जब क्रू मेंबर कुछ टेक्निकल चीजों को संभाल रहा था, इस दौरान उसने गलती से बिजली का तार छू लिया।
इस घटना को लेकर ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन के प्रेसिडेंट सुरेश गुप्ता ने नाराजगी जाहिर की है और अनुपमा की मेकर्स पर लापरवाही और मामले को दबाने की कोशिश का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि 14 नवंबर को अनुपमा की सेट पर एक हादसे में वर्कर की जान चली गई, जिसका नाम विनीत कुमार मंडल था. वह कैमरा अटेंडेंट के तौर पर काम करता था, जिसे शूटिंग के दौरान करंट लगा और उसकी जान चली गई. वह सिर्फ 32 साल का था।
В этом обзорном материале представлены увлекательные детали, которые находят отражение в различных аспектах жизни. Мы исследуем непонятные и интересные моменты, позволяя читателю увидеть картину целиком. Погрузитесь в мир знаний и удивительных открытий!
Выяснить больше – https://vyvod-iz-zapoya-1.ru/
where can i buy amoxil – buy amoxil generic buy cheap amoxicillin
amoxil brand – buy amoxil tablets amoxil drug