प्रॉपर्टी डीलर की कार में जलती मिली लाश, दो दोस्तों पर हत्या का शक

Share Now !!

ग्रेटर नोएडा के दादरी थाना क्षेत्र में नगला नैनसुख गांव के पास एक फॉर्च्यूनर कर में भीषण आग लग गई. कार में सवार प्रॉपर्टी डीलर जिंदा जल गया. सड़क से 100 मीटर अंदर जंगल में फॉर्च्यूनर कर जलते हुए मिली, इसलिए कार में आग लगाकर युवक की हत्या की आशंका जताई जा रही है. आरोप प्रॉपर्टी डीलर के ही दो दोस्तों पर लगा है,जिन्हें पुलिस ने हिरासत में लिया है. सूचना पर पुलिस और स्थानीय लोगों ने कार के अंदर मौजूद युवक को निकालने का प्रयास किया लेकिन उसका शव मिला.

एडीसीपी ग्रेटर नोएडा अशोक कुमार का कहना है कि बीती रात ग्राम नगला नैनसुख के पास एक फॉर्च्यूनर कार यूपी 14 सीसी 3609 जली हुई मिली है.कार के अंदर एक युवक मृत अवस्था में मिला, जिसकी पहचान संजय यादव निवासी नेहरू नगर गाजियाबाद के रूप में हुई है. थाना दादरी पुलिस द्वारा मृतक के शव का पंचायत नामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. परिजनों द्वारा बताया गया कि मृतक अपने घर गाजियाबाद से साइट पर जाने के लिए निकला था,थाना दादरी पुलिस द्वारा फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाकर घटनास्थल का जायजा लिया गया है.

मृतक की परिजनों द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर दो अभियुक्तों को पुलिस हिरासत में लिया गया है.हिरासत में ले गए दोनों युवक मृतक के दोस्त है. प्रकरण में ज्वेलरी के लेनदेन को लेकर विवाद होने की बात सामने आई है. फिलहाल सभी मामलों पर जांच की जा रही है.

ग्रेटर नोएडा एडीसीपी अशोक कुमार ने बताया कि मृतक के परिवार वालों का कहना है कि वह अपने दो दोस्तों के साथ निकाला था और आभूषणों को लेकर कुछ विवाद था. दोनों दोस्तों को हिरासत में लिया गया है और आगे की जांच चल रही है.

113 thoughts on “प्रॉपर्टी डीलर की कार में जलती मिली लाश, दो दोस्तों पर हत्या का शक

  1. В данной обзорной статье представлены интригующие факты, которые не оставят вас равнодушными. Мы критикуем и анализируем события, которые изменили наше восприятие мира. Узнайте, что стоит за новыми открытиями и как они могут изменить ваше восприятие реальности.
    Получить дополнительные сведения – https://medalkoblog.ru/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *