राम मंदिर के मुख्य पुजारी की बिगड़ी तबीयत, पीजीआई में भर्ती

Share Now !!

यूपी के अयोध्या के राम मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास को मंगलवार को संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान यानी पीजीआई में भर्ती कराया गया है.


संजय गांधी के न्यूरोलॉजी वार्ड के प्राइवेट कक्ष में डॉक्टर प्रकाश चंद्र पांडे की देखरेख में आचार्य दास का इलाज चल रहा है. संस्थान के निदेशक प्रोफेसर आर के धीमान ने आचार्य के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दी है और बताया है कि आचार्य को कुछ न्यूरोलॉजिकल समस्या का अंदेशा है जिसकी वजह से उन्हें भर्ती कराया गया है, फिलहाल आचार्य की हालत स्थिर है.

बता दे कि आचार्य उस समय चर्चा में आए थे, जब जून महीने में राम मंदिर की छत से पहली बारिश में पानी टपकने लगा था.मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने सख्त नाराजगी जाहिर की थी और कहा था कि शनिवार आधी रात को ही पहली बारिश में गर्भ ग्रह में मंदिर की छत से तेजी से पानी टपक रहा था.सुबह जब पुजारी भगवान की पूजा करने वहां गए तो उन्होंने देखा की फर्श पर पानी भरा हुआ है. जिसे काफी मशक्कत के बाद मंदिर परिसर से बाहर निकल गया. मंदिर से पानी निकालने की कोई व्यवस्था नहीं की गई थी.

उन्होंने बताया कि मंदिर में रामलला के विग्रह के ठीक सामने पुजारी के बैठने की जगह और वीआईपी दर्शन के लिए आने वाले लोगों के स्थान पर छत से बारिश का पानी तेजी से टपक रहा है. बारिश के पानी को निकालने के लिए मंदिर के पदाधिकारी को काफी मशक्कत करनी पड़ी.

मुख्य पुजारी ने कहा था कि जो विश्व प्रसिद्ध मंदिर बन रहा हो, उसके अंदर छत टपके ,यह आश्चर्य की बात है.ऐसा क्यों हुआ. इतने बड़े इंजीनियरों के रहते ऐसी घटना कैसे घटी ,जो बहुत गलत है. उन्होंने आरोप लगाया कि मंदिर निर्माण कार्य में लापरवाही बरती गई. छत से पानी टपकने की घटना को सूचना शीर्ष अधिकारियों को दिए जाने के बाद मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नरेंद्र मिश्र मंदिर पहुंचे, छातों की मरम्मत तथा वॉटरप्रूफिंग के निर्देश दिए.

107 thoughts on “राम मंदिर के मुख्य पुजारी की बिगड़ी तबीयत, पीजीआई में भर्ती

  1. Эта обзорная заметка содержит ключевые моменты и факты по актуальным вопросам. Она поможет читателям быстро ориентироваться в теме и узнать о самых важных аспектах сегодня. Получите краткий курс по современной информации и оставайтесь в курсе событий!
    Ознакомиться с деталями – https://medalkoblog.ru/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *