दिल्ली में डेंगू के मामले में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. बीते एक सप्ताह में डेंगू के 472 मामले सामने आ चुके हैं. इस साल अब तक डेंगू से तीन लोगों की मौत हो गई है. यह जानकारी दिल्ली नगर निगम ने दी है.
डेंगू बीमारी मच्छरों के काटने से फैलती है. इस बीमारी में शरीर से तेजी से प्लेटलेट्स गिरते हैं. इससे मरीज की हालत बिगड़ जाती है और उसे अस्पताल में भर्ती करना पड़ता है. गंभीर स्थिति में पहुंचने पर मरीज की मौत हो जाती है. इस बीमारी के आम लक्षण तेज बुखार, उल्टी और सिर दर्द है।
डेंगू एक गंभीर वायरल संक्रमण है. एंडीज मच्छर के काटने से फैलता है. इसके होने से मरीज को शरीर में कमजोरी लगने लगती है और प्लेटलेट्स डाउन होने लगते हैं. एक नॉर्मल इंसान के शरीर में 3 से 4 लाख प्लेटलेट्स होते हैं. डेंगू से यह प्लेट गिरते हैं. डॉक्टरों का मानना है कि 10000 प्लेटलेट्स बचाने पर मरीज बेचैन होने लगता है. ऐसे में लगातार मॉनिटरिंग की जरूरत होती है.
डॉक्टर के अनुसार डेंगू के मरीज को विटामिन सी से भरपूर फल खिलाना सबसे लाभकारी माना जाता है. इस दौरान किवी, नाशपाती और विटामिन सी से भरपूर फ्रूट खिलाने चाहिए. इसके अलावा मरीज को ज्यादा से ज्यादा लिक्विड डाइट देनी चाहिए. इस दौरान मरीज को नारियल पानी भी पिलाना चाहिए, या घर पर बना ताजा सूप और जूस दे सकते हैं।
डेंगू के लक्षणों की बात करें तो तेज बुखार, प्लेटलेट्स कम होना, शरीर में दर्द, डायरिया,सिर दर्द,रैशेज और वॉमिट इसके लक्षण है.
डेंगू के आफ्टर इफैक्ट्स में थकान कमजोरी का रहना,सांस लेने में दिक्कत होना,जोड़ों में दर्द रहना और खून की कमी है.
मच्छरों को भगाने के लिए घर में लोबान जलाए, कमरे में कपूर जलाएं, निलगिरी नीम का तेल मिलाकर लगाए.
Профессиональный сервисный центр по ремонту бытовой техники с выездом на дом.
Мы предлагаем:сервисные центры в москве
Наши мастера оперативно устранят неисправности вашего устройства в сервисе или с выездом на дом!
Профессиональный сервисный центр по ремонту техники в Самаре.
Мы предлагаем: Официальный центр PocketBook
Наши мастера оперативно устранят неисправности вашего устройства в сервисе или с выездом на дом!