हरियाणा को मिला नया मुख्य सचिव,विवेक जोशी संभालेंगे कार्यभार

Share Now !!

दिवाली पर हरियाणा को नए मुख्य सचिव मिल गए हैं, आईएएस 1989 बैच के अधिकारी विवेक जोशी को गुरुवार को हरियाणा का मुख्य सचिव बनाया गया है. हरियाणा सरकार के एक आधिकारिक आदेश के अनुसार विवेक जोशी के हरियाणा कैडर में शामिल होने पर उन्हें राज्य सरकार के मुख्य सचिव के रूप में नियुक्त किया गया है. जोशी वर्तमान मुख्य सचिव टीवीएस एन प्रसाद की जगह लेंगे, जो 1988 बैच के आईएएस अधिकारी है और गुरुवार को इस पद से सेवानिवृत हुए है.

कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के सचिव विवेक जोशी को हाल ही में केंद्र से उनके कैडर राज्य हरियाणा वापस भेज दिया गया था. उन्हें इस वर्ष अगस्त में कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग का सचिव नियुक्त किया गया था. केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय की ओर से जारी आधिकारिक आदेश में कहा गया है कि मंत्रिमंडल की नियुक्ति संबंधी समिति ने हरियाणा सरकार के अनुरोध पर जोशी को उनके मूल कैडर में वापस भेजने को मंजूरी दे दी है.

डॉ विवेक जोशी उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं, उनका जन्म 21 में 1966 में हुआ था, विवेक जोशी ने आईआईटी रुड़की से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री प्राप्त की और फिर उन्होंने आईआईएफटी नई दिल्ली से इंटरनेशनल बिजनेस में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया, बाद में उन्होंने ग्रेजुएट इंस्टिट्यूट ऑफ़ इंटरनेशनल एंड डेवलपमेंट स्टडीज से इंटरनल इकोनॉमिक्स में एमए और पीएचडी डिग्री ली है.

26 thoughts on “हरियाणा को मिला नया मुख्य सचिव,विवेक जोशी संभालेंगे कार्यभार

  1. विवेक जोशी का हरियाणा के मुख्य सचिव के रूप में नियुक्त होना एक महत्वपूर्ण घटना है। उनका शैक्षणिक और प्रोफेशनल रिकॉर्ड प्रभावशाली है, जो उनकी योग्यता को साबित करता है। यह नियुक्ति हरियाणा सरकार के लिए एक नई दिशा ला सकती है। उनके अनुभव और दृष्टिकोण से राज्य को लाभ होने की संभावना है। क्या यह नियुक्ति हरियाणा के विकास के लिए एक नया मोड़ साबित होगी?

  2. В этой статье собраны факты, которые освещают целый ряд важных вопросов. Мы стремимся предложить читателям четкую, достоверную информацию, которая поможет сформировать собственное мнение и лучше понять сложные аспекты рассматриваемой темы.
    Ознакомиться с деталями – https://vyvod-iz-zapoya-1.ru/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *