दिल्ली के शाहदरा में दिवाली के मौके पर एक ही परिवार के दो लोगों की हत्या कर दी गई. वहीं 10 साल का एक बच्चा हमले में घायल हुआ है. जिसका इलाज चल रहा है. बताया जा रहा है कि आरोपी ने दिवाली के मौके पर पहले पैर छुए फिर गोलीबारी कर दी 5 राउंड फायरिंग में कुल तीन लोगों को निशाना बनाया गया, जिनमें से दो की मौत हो गई. वहीं एक 10 साल का बच्चा घायल है, जिसका इलाज चल रहा है.
मामला शाहदरा के फर्श बाजार का है, जहां आरोपी ने 40 साल के आकाश शर्मा को निशाना बनाया गया. दिवाली के मौके पर आरोपी ने पहले आकाश शर्मा के पैर छुए, फिर गोलीबारी शुरू कर दी. आकाश शर्मा के अलावा उनके 16 साल के भतीजे ऋषभ और 10 साल के बेटे कृष को भी गोली लगी है. आकाश और ऋषभ की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं कृष अस्पताल में भर्ती है.
पुलिस ने बताया कि गुरुवार शाम करीब 8:30 बजे गोलीबारी की जानकारी मिली थी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कारतूस के 5 खोखे बरामद किए है. पुलिस इसे आपसी रंजिश में हुई वारदात मान रही है और मामले की जांच कर रही है. फायरिंग में आकाश नाम के शख्स की मौत हुई है. उनकी मां का कहना है कि हमले का आरोपी कई दिनों से उनकी गली के चक्कर काट रहा था और वह दिवाली से एक दिन पहले उनके घर मिठाई का पैकेट लेकर पहुंचा था. उस वक्त उन्होंने गेट नहीं खोला और फिर दिवाली वाले दिन हमलावर अपने मकसद में कामयाब हो गया.
पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़ित शाहदरा के फर्श बाजार इलाके में अपने घर के बाहर दिवाली मना रहे थे, तभी रात लगभग 8:00 बजे उन पर हमला हुआ .अधिकारी ने बताया कि रात 8:30 बजे पीसीआर कॉल आने पर पुलिस की एक टीम भेजी गई. टीम को घटनास्थल से खून के धब्बे प्राप्त हुए हैं. प्रत्यक्षदर्शकों ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने आकाश शर्मा पर गोली चलाने से पहले उसके पैर छुए थे.
Профессиональный сервисный центр по ремонту бытовой техники с выездом на дом.
Мы предлагаем:ремонт крупногабаритной техники в москве
Наши мастера оперативно устранят неисправности вашего устройства в сервисе или с выездом на дом!
Профессиональный сервисный центр по ремонту техники в Санкт-Петербурге.
Мы предлагаем: Ремонт планшетов Haier
Наши мастера оперативно устранят неисправности вашего устройства в сервисе или с выездом на дом!
Предлагаем услуги профессиональных инженеров офицальной мастерской.
Еслли вы искали срочный ремонт холодильников gorenje, можете посмотреть на сайте: ремонт холодильников gorenje
Наши мастера оперативно устранят неисправности вашего устройства в сервисе или с выездом на дом!
Предлагаем вашему вниманию интересную справочную статью, в которой собраны ключевые моменты и нюансы по актуальным вопросам. Эта информация будет полезна как для профессионалов, так и для тех, кто только начинает изучать тему. Узнайте ответы на важные вопросы и расширьте свои знания!
Получить дополнительную информацию – https://vyvod-iz-zapoya-1.ru/