हरियाणा में हिट एंड रन केस, वायरल हुआ वीडियो

Share Now !!

करनाल जिले में हिट एंड रन केस का एक मामला सामने आया है. करनाल के अस्पताल चौक के पास तेज रफ्तार थार जीप ने एक बाइक सवार को न सिर्फ टक्कर मारी बल्कि उसे 1 किलोमीटर तक नेशनल हाईवे पर घसीटता हुआ चला गया. इसके बाद चालक ने बाइक को छोड़ा और मौके से फरार हो गया.

घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची. हादसे में बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई. थार का पीछा कर रहे युवकों ने मोबाइल से वीडियो बनाया है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि तेज रफ्तार चालक बाइक सवार की मदद करने की बजाय बाइक को घसीटा हुआ ले जा रहा है. कुछ युवकों ने थार चालक का पीछा करने की कोशिश की, लेकिन थार चालक नेशनल हाईवे पर बाइक को छोड़कर फरार हो गया.

बताया जा रहा है कि थार जीप में बिगड़ैल रहीसजादे सवार थे. जीप में लड़के और लड़कियां भी सवार थी. वीडियो में साफ देखा जा रहा है कि पीछे आ रही अन्य गाड़ियों पर सवार लोग थार वाले को रोकने को कह रहे थे, लेकिन वह किसी की बात नहीं सुन रहा था.

जानकारी के अनुसार मौके पर पहुंची 112 की टीम ने घटना की जानकारी थाने की इंचार्ज को दी है. फिलहाल अभी तक थार जीप चालक का पता नहीं चल पाया है और ना ही बाइक वाले के बारे में कोई जानकारी मिल पाई है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है. पुलिस का कहना है कि बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई है और उन्होंने एक वीडियो भी देखा है जिसमें बाइक को बुरी तरीके से घसीटा जा रहा है.

5 thoughts on “हरियाणा में हिट एंड रन केस, वायरल हुआ वीडियो

  1. Как раз то, что нужно для решения этого вопроса:

    Зацепил материал про reactive.su.

    Вот, делюсь ссылкой:

    https://reactive.su

    Пишите, что у вас получилось.

  2. Чтобы разобраться в вопросе, рекомендую ознакомиться:

    Между прочим, если вас интересует easyterm.ru, посмотрите сюда.

    Смотрите сами:

    https://easyterm.ru

    Всем мира и продуктивного дня

  3. Исчерпывающий ответ на данный вопрос находится тут:

    Хочу выделить материал про clasifieds.ru.

    Смотрите сами:

    https://clasifieds.ru

    Всем добра!

  4. В этой информационной статье вы найдете интересное содержание, которое поможет вам расширить свои знания. Мы предлагаем увлекательный подход и уникальные взгляды на обсуждаемые темы, побуждая пользователей к активному мышлению и критическому анализу!
    Углубиться в тему – https://vyvod-iz-zapoya-1.ru/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *