टाटा समूह के चेयरमैन रतन टाटा का 9 अक्टूबर को देहांत हो गया है. 86 साल की उम्र में उनका निधन हो गया है .रतन टाटा के निधन की खबर ने देशभर को हिला दिया है. बॉलीवुड सितारे भी उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं.
बिजनेस टायकून की मौत की खबर सुनकर अभिनेत्री और उनकी करीबी दोस्त सिमी ग्रेवाल गमगीन हो गई. सभी जानते हैं कि सिमी और रतन टाटा बहुत करीबी दोस्त थे और दोनों के बीच गहरा रिश्ता भी रहा. सिमी ग्रेवाल ने अपने रिश्ते को सार्वजनिक तौर पर कबूल भी किया था. जिसके बाद दोनों के रिलेशनशिप में होने की चर्चा जोरों पर रही थी. अब रतन टाटा की मौत पर सिमी ने सोशल मीडिया पर अपने सबसे अच्छे दोस्त के लिए पर इमोशनल नोट शेयर किया है.
सीमी ग्रेवाल ने अपने एक्स अकाउंट से अपनी और रतन टाटा की पुरानी तस्वीर शेयर की. यह तस्वीर 2012 में ली गई थी. जब टाटा ग्रुप के दिवंगत अध्यक्ष उनके टॉक शो में आए थे. उन्होंने लिखा-“वह कहते हैं कि तुम चले गए…. तुम्हारा जाना बहुत बड़ा नुकसान और इसे सहना बहुत मुश्किल है”, अलविदा मेरे दोस्त रतन टाटा…. इस पोस्ट पर लोगों का रिएक्शन आ रहा है और सिमी का हौसला बढ़ाने की बात कर रहे हैं.
कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि रतन टाटा और सिमी ग्रेवाल एक समय एक दूसरे के करीब आ गए थे. दोनों की लव लाइफ की चर्चा चल रही थी. एक इंटरव्यू में सिमी ने कहा कि रतन टाटा एक परफेक्ट जेंटलमैन है, हालांकि यह पता नहीं चल पाए कि उनका रिश्ता आगे क्यों नहीं बढ़ पाया.
एक इंटरव्यू में सिमी ग्रेवाल ने रतन टाटा को लेकर कहा था कि उनका और मेरा रिश्ता लंबा रहा है, वह परफेक्ट है और उनका सेंस ऑफ ह्यूमर कमाल का है, वह परफेक्ट जेंटलमैन है, पैसा कभी भी उनके लिए अहम नहीं रहा.
बता दे कि रतन टाटा ने अपने कार्यकाल के दौरान टाटा ग्रुप को कई ऊंचाइयों पर पहुंचाया. जिन्हें नहीं पता उन्हें बता दे कि टाटा समूह की स्थापना रतन टाटा के परदादा जमशेदजी टाटा ने 1868 में मुंबई में की थी. रतन टाटा 21 साल की उम्र में टाटा समूह के अध्यक्ष नियुक्त किए गए थे, जो ऑटो से लेकर स्टील तक के कारोबार वाला एक समूह था और उन्होंने 2012 तक समूह का नेतृत्व किया.
Профессиональный сервисный центр по ремонту бытовой техники с выездом на дом.
Мы предлагаем:ремонт крупногабаритной техники в москве
Наши мастера оперативно устранят неисправности вашего устройства в сервисе или с выездом на дом!