यूपी में विधानसभा की 9 सीटों पर हो रहे उपचुनाव को लेकर सियासत गरमा गई है.उपचुनाव के बीच में अब बंटेंगे तो कटेंगे पर सियासत ने रुख बदल लिया है.इस मुद्दे को लेकर विपक्ष रोजाना सरकार को घेर रहा है.इसी मुद्दे पर अखिलेश सरकार ने एक बार फिर यूपी सरकार पर हमला बोला है.
अखिलेश यादव ने सीएम योगी के बटेंगे तो कटेंगे के नारे पर फिर अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट के जरिए हमला बोला है. अखिलेश यादव ने योगी के नारे को नकारात्मक बताया है. सपा प्रमुख ने इस नारे को देश के इतिहास में सबसे निकृष्टतम नारा करार दिया है. अखिलेश यादव का कहना है कि अब उनके पास वोटर नहीं बचे है,जो वोटर्स बचे हैं, उनको ऐसे नारों के जरिए डराने की कोशिश कर रहे हैं।
अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा उनका नकारात्मक नारा उनकी निराशा नाकामी का प्रतीक है, इस नारे ने साबित कर दिया है कि उनके जो गिनती के 10% मतदाता बचे हैं, अब वह भी खिसकने के कगार पर है. इसलिए यह उनको डरा कर एक करने की कोशिश में जुटे हैं. लेकिन ऐसा कुछ होने वाला नहीं है. नकारात्मक नारे का असर भी होता है. दरअसल इस निराशा नारे के आने के बाद उनके बचे समर्थक यह सोचकर और भी निराश है कि जिन्हें हम ताकतवर समझ रहे थे वह तो सत्ता में रहकर भी कमजोरी की बात कर रहे हैं.
आगे लिखा है कि जिस आदर्श राज्य की कल्पना हमारे देश में की जाती है, उसके आधार में अभय होता है, भय नहीं. यह सच है कि वह भय वहीं बेचता है क्योंकि जिसके पास जो होगा वह वही बेचेगा. देश के इतिहास में यह नारा निकृष्टतम नारे के रूप में दर्ज होगा और उनके राजनीतिक पतन के अंतिम अध्याय के रूप में आखिरी शाब्दिक किल सा साबित होगा. देश और समाज के हित में उन्हें अपनी नकारात्मक नजर और नजर के साथ अपने सलाहकार भी बदल लेने चाहिए. यह उनके लिए भी हितकर साबित होगा. एक अच्छी सलाह यह है कि पहले तो अच्छे विचार पाले और आस्तीनों को खुला रखें, साथ ही बांहों को भी. इसी में उनकी भलाई है.
यूपी के बटेंगे तो कटेंगे के नारे के बाद यूपी ही नहीं देश के अलग-अलग राज्यों में बटेंगे तो कटेंगे के पोस्टर लगाएंगे. इससे पहले समाजवादी पार्टी ने बटेंगे तो कटेंगें के जवाब में ना बटेंगे न कटेंगे, सदा संग रहेंगे. के नारे वाला पोस्टर लगाया था. दरअसल योगी ने बांग्लादेश का उदाहरण देते हुए लोगों से एक रहेंगे नेक रहेंगे की अपील की थी.
इसी बीच अखिलेश पर यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने बड़ा हमला बोला है. केशव प्रसाद मौर्य ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करके लिखा अखिलेश यादव का पीडीए बड़ा छलावा है. पीडीए परिवारवाद दंगल अपराधी का गठबंधन है. बीजेपी के पीडीए में प्रगति विकास और शान है. जनता जानती है कि असली पीडीए कौन लेकर आया है.
Профессиональный сервисный центр по ремонту бытовой техники с выездом на дом.
Мы предлагаем:сервисные центры по ремонту техники в мск
Наши мастера оперативно устранят неисправности вашего устройства в сервисе или с выездом на дом!
Профессиональный сервисный центр по ремонту техники в Твери.
Мы предлагаем: Сколько стоит отремонтировать кофемашину Polti
Наши мастера оперативно устранят неисправности вашего устройства в сервисе или с выездом на дом!
Предлагаем услуги профессиональных инженеров офицальной мастерской.
Еслли вы искали ремонт холодильников gorenje цены, можете посмотреть на сайте: ремонт холодильников gorenje рядом
Наши мастера оперативно устранят неисправности вашего устройства в сервисе или с выездом на дом!
muscle building supplements review
References:
what are androgens Used for (topspots.Cloud)
cjc-1295 and ipamorelin blend
References:
how long for ipamorelin to work
I am actually delighted to read this blog posts which consists of tons of helpful data, thanks for providing such statistics.