दिल्ली में एक बार फिर से छठ से पहले ही यमुना नदी की हालत खराब होने से आम आदमी पार्टी पर सवाल उठने लगे है.एक तो दिल्ली का प्रदूषण और दूसरा यमुना नदी का गंदा पानी.
यमुना नदी के गंदे पानी को लेकर अब बीजेपी सरकार ने आप सरकार को घेरना शुरु कर दिया है.इसी को लेकर बीजेपी पार्टी के दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने यमुना नदी में डुबकी लगाकर आप पार्टी को घेरा है.उन्होने यमुना नदी में डुबकी लगाकर अनोखा विरोध प्रदर्शन किया है.आईटीओ घाट पर यमुना में डुबकी लगाने से अब बीजेपी अध्यक्ष को एलर्जी और अन्य समस्याएं हो गई है.
दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने दिल्ली सरकार पर 8500 करोड रुपये के यमुना सफाई घोटाले को लेकर आरोप लगाते हुए यमुना में डुबकी लगाई.इस दौरान उन्होने दिल्ली सरकार की गलतियों के लिए क्षमा प्रार्थना की थी.दोपहर के बाद से सचदेवा की स्किन पर रैशिस, खुजली और सासं लेने में तकलीफ हो रही है.ये समस्या होने पर वो राम लोहिया अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच करने के बाद तीन दिन की दवाई दी है.
इस मौके पर वीरेंद्र सचदेवा ने साफ किया है कि उनका यमुना में डुबकी लगाने का फैसला आगामी चुनाव के कारण नहीं है बल्कि उन्होंने यमुना के नाम पर 8300 हजार करोड़ के भ्रष्टाचार के मुद्दे को उजागर किया है. इस दौरान उन्होंने केजरीवाल सरकार की ओर से सफाई नहीं करने पर यमुना से माफी मांगी. उन्होंने यह भी कहा कि भले ही उन्हें बीमार होने का डर हो लेकिन दिल्ली की जनता का दर्द उनके लिए ज्यादा महत्वपूर्ण है.
सचदेवा ने वादा किया है कि अगर भाजपा आगामी विधानसभा चुनाव जीतती है, तो वह यमुना घाट का विकास अहमदाबाद के साबरमती रिवर फ्रंट की तर्ज पर करेंगे. इसके लिए यमुना सफाई प्राधिकरण का गठन किया जाएगा. उन्होंने आरोप लगाया है कि केजरीवाल सरकार ने 2021 में वादा किया था कि 2025 तक यमुना साफ होगी लेकिन स्थिति में कोई सुधार नहीं है.