बॉलीवुड अभिनेत्री अथिया शेट्टी और स्टार क्रिकेटर केएल राहुल जल्द ही पैरंट्स बनने वाले हैं. दीपिका पादुकोण के बाद एक बार फिर बॉलीवुड में किलकारी गूंजने वाली है. अथिया शेट्टी और केएल राहुल ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए अपनी प्रेगनेंसी अनाउंस की है. अगले साल आथिया बच्चे को जन्म देगी. अथिया शेट्टी और केएल राहुल ने जॉइंट पोस्ट शेयर की, जिसमें अथिया ने लिखा हमारा खूबसूरत आशीर्वाद अगले साल आने वाला है।
अथिया शेट्टी ने 2023 में क्रिकेटर केएल राहुल से शादी की थी. 23 जनवरी को साउथ इंडियन स्टाइल में दोनों की शादी संपन्न हुई और दोनों ने अब प्रेगनेंसी को रिवील किया है। आथिया और केएल राहुल अगले साल पैरंट्स बनने की तैयारी कर रहे हैं. के एल राहुल अथिया शेट्टी ने शादी से पहले एक दूसरे को डेट किया था, डेट करने के बाद 2023 में शादी की थी, अब दोनों के घर में नए मेहमान की स्वागत की तैयारियां जोरों शोरों पर है।
अथिया शेट्टी के पिता सुनील शेट्टी एक सुपरस्टार है. सुनील शेट्टी ने 90 के दशक में अपने करियर की शुरुआत की और दर्जनों सुपरहिट फिल्में दी लेकिन सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी को बॉलीवुड में पहचान नहीं मिल पाई. अथिया ने भी अपने पिता की बॉलीवुड में जमीन तलाशी और 2015 में फिल्म हीरो के जरिए बॉलीवुड में डेब्यू किया, लेकिन यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही. इसके बाद मुबारकां, मोतीचूर चकनाचूर और गो नोनी गो जैसे फिल्मों में काम किया लेकिन अभी तक अथिया ने एक भी बॉक्स ऑफिस पर हिट फिल्म नहीं दी।
Эта обзорная заметка содержит ключевые моменты и факты по актуальным вопросам. Она поможет читателям быстро ориентироваться в теме и узнать о самых важных аспектах сегодня. Получите краткий курс по современной информации и оставайтесь в курсе событий!
Изучить вопрос глубже – https://nakroklinikatest.ru/